Maharajganj Times

Maharajganj News : ‘ऑपरेशन सिंदूर’ को समर्पित तिरंगा यात्रा में उमड़ा जनसैलाब, केंद्रीय मंत्री पंकज चौधरी रहे शामिल

Maharajganj
Saturday, 17 May, 2025
0
719

 

महराजगंज टाइम्स ब्यूरो: भारतीय सेना के अद्वितीय शौर्य और बलिदान की गौरवगाथा को सम्मान देने हेतु महराजगंज जनपद में शनिवार को एक विशाल तिरंगा यात्रा निकाली गई। ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के सम्मान में आयोजित इस यात्रा की शुरुआत केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी ने सदर ब्लॉक से हरी झंडी दिखाकर की।

तिरंगा यात्रा में स्कूली बच्चे, एनसीसी कैडेट्स, सामाजिक संगठन, जनप्रतिनिधि और आम नागरिकों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। हजारों हाथों में लहराते तिरंगे और गगनभेदी राष्ट्रभक्ति नारों ने पूरे शहर को देशभक्ति के रंग में रंग दिया। इस मौके पर रिटायर्ड सैनिकों को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया। केंद्रीय वित्त मंत्री पंकज चौधरी ने कहा, “देश की सुरक्षा में लगे जवानों के त्याग और बलिदान को शब्दों में व्यक्त करना मुश्किल है। उनके लिए सम्मान व्यक्त करना हम सभी की नैतिक जिम्मेदारी है।” तिरंगा यात्रा में सदर विधायक जयमंगल कन्नौजिया, नौतनवा विधायक ऋषि त्रिपाठी, पनियरा विधायक ज्ञानेंद्र सिंह, भाजपा जिलाध्यक्ष संजय पांडेय समेत कई जनप्रतिनिधियों ने भाग लिया। पूरा नगर देशभक्ति के रंग में रंगा हुआ नजर आया। हर गली और चौराहे पर लोगों ने यात्रा का स्वागत किया। यह आयोजन न केवल भारतीय सेना के शौर्य को सम्मान देने का प्रतीक बना, बल्कि लोगों में राष्ट्रप्रेम और एकता की भावना को और मजबूत करने वाला अवसर भी साबित हुआ। ‘ऑपरेशन सिंदूर’ की याद में निकली यह यात्रा देश की अखंडता और वीरता का संदेश लेकर संपन्न हुई।

<